PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

जालंधर, पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

jalandhar-former-mp-sushil-rinku-and-sahil-bhatia-paid-tribute-to-the-tourists-killed-in-pahalgam

प्रसिद्ध कारोबारी Sahil Bhatia ने कहा आंतकियों ने निर्दोषों को बनाया निशाना,

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू व प्रसिद्ध कारोबारी साहिल भाटिया ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया है। सुशील रिंकू ने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है।

.

.

यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। वहीं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। इस दौरान प्रसिद्ध कारोबारी साहिल भाटिया ने कहा कि पहलगाम आंतकी हमला सिर्फ और सिर्फ एक कायरता की निशानी है। क्योंकि जिस तरह से आंतकियों ने निहत्थे सैलानियों को अपना निशाना बनाया,

.

jalandhar-former-mp-sushil-rinku-and-sahil-bhatia-paid-tribute-to-the-tourists-killed-in-pahalgam

.

अगर इस हमले में शहीद हुए नौसेना के लेफ्टिनेंट व शहीद हुए इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी के पास हथियार होते तो इन आंतकियों को अपनी मौत सामने नजर आती। लेकिन हम भगवन से जहां पहलगाम आंतकी हमले में शहीद हुए 28 सैलानियों की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान् से प्रार्थना करते हैं। वहीं देश के प्रधानमंत्री व ग्रहमंत्री से निवेदन करते हैं कि इस तरह से निरंसहार करने वाले आंतकियों को भी खौफनाक सजा दी जाये।

.

.

इस मौके पर एडवोकेट प्रशांत सरीन, मनु कक्कड़, रविंदर मेहंदीरत्ता, अमन कोहड़, नासिर सलमानी, साहिल भाटिया, सनी बत्रा, तरुण बठला, गोल्डी डायमंड, भूपेंद्र जोली, पारुल अरोड़ा, आरके अरोड़ा, सैंडी शेरगिल, लकी सभरवाल, दीपक मखीजा, विजय कुमार आदि ने पहलगांव आंतकी हमले में मारे गए 28 सैलानियों की दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

.