PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब में नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की जंग जारी, 31 हवाला ऑपरेटर किये गए गिरफ्तार, DGP पंजाब गौरव यादव,

punjab-war-against-drugs-punjab-polices-war-against-drugs-31-hawala-operators-arrested-dgp-punjab-gaurav-yadav-shared-information-chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को कहा कि पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और कई मामलों में तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाए गए हैं। DGP गौरव यादव ने चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की जानकारी दी।

.

उन्होंने बताया कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है, जिसके तहत 31 मई तक नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं और उच्च स्तरीय बैठकों में इसकी समीक्षा की जा रही है। तस्करों की संपत्ति जब्त करने के साथ ही

.

अवैध संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। नशे के आदी लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा जा रहा है और उनके पुनर्वास के लिए काम किया जा रहा है। DGP Punjab Gaurav yadav ने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। अब तक नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में

.

90 प्रतिशत सजा दर हासिल की गई है, जो देश में सबसे अधिक है। इस साल 1 मार्च से अब तक 4,600 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें 7,414 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 297 किलोग्राम हेरोइन, नशीली दवाओं के 21,770 कैप्सूल और आठ लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा, 908 कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (सीएएसओ) चलाए गए हैं,

.

जिनमें 73 भगोड़े अपराधियों (पीओ) और 659 अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हवाला रैकेट पर भी नकेल कसी है। डीजीपी ने बताया कि 31 हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया गया और आठ लाख रुपए से अधिक की हवाला राशि बरामद की गई। धारा 64 NDPS अधिनियम का प्रभावी उपयोग करते हुए छोटे स्तर पर नशा उपयोग करने वालों को जांच के लिए भेजा जा रहा है,

.

जबकि बड़े तस्करों की अवैध संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। कई मामलों में तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाया गया है। DGP Punjab Gaurav Yadav गौरव यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के माहौल को खराब करने की साजिशों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘पंजाब का माहौल खराब करने की अंतर्राष्ट्रीय कोशिश चल रही है।

.

सरकार उनके मॉडय़ूल को ध्वस्त कर इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पहलगाम की घटना के बाद पंजाब पुलिस भी लगातार बीएसएफ के संपर्क में है। पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिलों में अपनी मौजूदगी भी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान युद्ध छेड़ रहा है और पंजाब में नशे के जरिए अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। पंजाब पुलिस और सरकार इस साजिश का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

.

सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए नशा तस्करी की जांच के लिए सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। नशे की लत से जूझ रहे लोगों के पुनर्वास पर जोर देते हुए डीजीपी ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों में ऐसे लोगों को भेजा जा रहा है और उनके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षित पंजाब हेल्पलाइन के जरिए मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का ध्यान हार्ड ड्रग्स, खासकर हेरोइन पर है।