PTB News

Latest news
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्... इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ एवं क्ले क्राफ्ट गतिविधियों के...

पंजाब, फोटोग्राफर को शादी समारोह के बहाने बुलाकर 5 लाख के कैमरे और अन्य सामान लूट ले गए आरोपी,

ludhiana-khanna-samrala-photographer-rahul-camera-equipment-theft-volkswagen-car-fraud

.

.

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले के समराला में एक फोटोग्राफर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए फोटोग्राफर राहुल ने पुलिस को बताया कि चंडीगढ़ से एक शादी के प्रोग्राम के लिए बुक किया गया था।

.

.

राणा फोटोग्राफी के दमनप्रीत सिंह ने राहुल को फोन कर लुधियाना में प्रोग्राम होने की जानकारी दी थी। उन्हें सुबह 5 बजे समराला के मुख्य चौक पर बुलाया गया। राहुल ने आगे बताया कि वह जब सुबह अपने अन्य साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे, तो दो व्यक्ति वोक्सवैगन कार में उन्हें लेने के लिए आए। उन्होंने राहुल को एक ही कार में चलने को कहा। राहुल ने अपने कैमरे और अन्य उपकरण कार में रख दिए।

.

.

राहुल ने बताया कि जैसे ही वह अपनी कार पार्किंग में खड़ी करने गया तो, आरोपी कार लेकर फरार मौके से फरार हो गए। राहुल ने बताया कि कार में लगभग 5 लाख रुपए के कैमरे, लेंस और अन्य कीमती सामान मौजूद था। राहुल ने बताया कि उन्होंने यह सारा सामान किश्तों पर खरीदा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद SHO पवित्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि CCTV फुटेज और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

.