PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

कपाट खुलने से पहले बाबा केदारनाथ धाम का फूलों से किया गया भव्य शिंगार,

kedarnath-dham-mandir-doors-opened-with-full-rituals-chief-minister-pushkar-singh-dham-rudraprayag-uttarakhand

PTB News धार्मिक / रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारघाटी पहुंचने लगे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल देखते ही बन रही है। चारधाम यात्रा के प्रमुख केंद्र केदारनाथ धाम में कपाट खोलने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

kedarnath-dham-mandir-doors-opened-with-full-rituals-chief-minister-pushkar-singh-dham-rudraprayag-uttarakhand

इस बार केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। ऋषिकेश और गुजरात से आई पुष्प समिति ने मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया है, जिसका भव्य रूप देखने लायक है। रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और भव्यता मंदिर को और भी दिव्य आभा प्रदान कर रही है। जिला प्रशासन ने कपाट खोलने से पहले हर प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। यहां सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं का खास ख्याल रखा गया है, ताकि केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को

kedarnath-dham-mandir-doors-opened-with-full-rituals-chief-minister-pushkar-singh-dham-rudraprayag-uttarakhand

किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही मंदिर परिसर में पुलिस बल, आपदा राहत टीमें और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले केदारघाटी पहुंचे श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की तारीफ की। एक श्रद्धालु ने कहा कि केदारनाथ आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है। उत्तराखंड सरकार और प्रशासन ने मंदिर में अच्छे इंतजाम किए हैं और साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखा गया है। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि मुझे हर साल बाबा के कपाट खुलने का

kedarnath-dham-mandir-doors-opened-with-full-rituals-chief-minister-pushkar-singh-dham-rudraprayag-uttarakhand

इंतजार रहता है और इस बार भी मैं मंदिर के खुलने का इंतजार कर रहा हूं। इस बार यहां अच्छे इंतजाम किए गए हैं, जो देखने लायक हैं। ऋषिकेश पुष्प सेवा समिति के सदस्य ने बताया कि हम यहां केदारनाथ मंदिर को सजा रहे हैं, जिसमें 108 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों में भी उत्साह का माहौल है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले महीनों में लाखों श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा करेंगे।

 

kedarnath-dham-mandir-doors-opened-with-full-rituals-chief-minister-pushkar-singh-dham-rudraprayag-uttarakhand