PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

हिमाचल छोड़ो पाकिस्तानियों के नारों से गूंजा हमीरपुर शहर, भाजपा ने किया जोरदार प्रदर्शन,

gandhi-chowk-of-hamirpur-pardesh-echoed-with-slogans-of-pakistani-leave-himachal-bjp-staged-a-protest

PTB Big Political न्यूज़ हमीरपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कायराना हरकत करार देते हुए गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला भाजपा की तरफ से इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर पहुंचे तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

.

.

उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को निंदनीय करार दिया। इस दौरान कहा गया कि कुछ दिन पूर्व पाकिस्तान द्वारा पल्लवित, पोषित एवं समर्थित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर घाटी के पहलगाम में एक अत्यंत घृणित, कायराना एवं हृदय को झकझोर देने वाली हरकत करते हुए 27 निर्दोष भारतीयों को उनके धर्म के आधार पर मारा है।

.

इस हरकत को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एवं पाकिस्तानी फौज के इशारे पर अंजाम दिया गया है। इस दौरान उपायुक्त हमीरपुर को भी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश में वैद्य व अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से निष्कासित करने की मांग की गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें है, वहां पर पाकिस्तानी नागरिकों को शरण देने का कार्य किया जा रहा है।

.

.

उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस सरकार हाथ पर हाथ धरकर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में पहलगाम जैसे माहौल नहीं बनना चाहिए। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए था कि यदि कोई पाकिस्तानी नागरिक रह रहा है तो शिनाख्त कर उसे वापस भेजा जाए। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

.