PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब, स्टांप वेंडर की गोली लगने से हुई मौत, दुकान से बरामद हुई रिवाल्वर, फैली सनसनी,

punjab-mohali-stamp-vendor-shot-himself-dead-big-news

.

.

PTB Shocking न्यूज़ मोहाली : मोहाली तहसील में काम करने वाले स्टांप वेंडर नवचेतन सिंह राणा की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है या यह हादसा था। मोहाली पुलिस इसकी जांच कर रही है। जल्द ही परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। परिजनों के मुताबिक स्टांप वेंडर नवचेतन सिंह राणा

.

रोजाना की तरह सुबह करीब 9 बजे नाश्ता करके दुकान पर आए थे और करीब दो घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि उन्हें गोली लग गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है लेकिन अभी तक कारण का पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर सूचना के बाद जांच के लिए पहुंचे डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने कहा- हमें सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर स्टांप वेंडर नवचेतन सिंह राणा की गोली लगने से मौत हुई है।

.

.

ये मोहाली के रहने वाले हैं। क्राइम सीन पर जांच के दौरान हमें एक रिवाल्वर बरामद हुआ है।  डीएसपी बल ने कहा- परिवार के सदस्यों ने जो बयान दर्ज करवाएंगे, उसी आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने कहा- फिलहाल मामले में सुसाइड एंगल पर जांच कर रहे हैं। क्योंकि मामला सुसाइड का ही व्यतीत हो रहा है। साथ ही रिवाल्वर की भी जांच की जा रही है।

.