PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Operation Sindoor के बाद सीरियल बम धमाकों से हिला पाकिस्तान का लाहौर शहर,

pakistan-lahore-blast-airport-closed-india-operation-sindoor-big-news

.

PTB Big न्यूज़ पाकिस्तान : Operation Sindoor के बाद से ही पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज यानि गुरुवार को लाहौर में एक के बाद एक कई धमाके हुए, ये धमाके लाहौर के पुराने एयरपोर्ट के पास हुए हैं। जिसके बाद लाहौर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। धमाके के चश्मदीद का दावा है कि ये हमला मिसाइलों से किया गया है। बताया जा रहा है कि Operation Sindoor के बाद ये पाकिस्तान में दूसरा सबसे बड़ा हमला है।

.

.

हताहतों को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन तस्वीरों से लग रहा है कि इमारतों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। वहीं चश्मदीदों के मुताबिक दो से तीन धामाके हुए हैं, वहीं एक चश्मदीद ने पाकिस्तानी मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ये हमला मिसाइल से किया गया था। वहीं खबरों के मुताबिक धमाको के बाद लाहौर ऑल्ड एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। जिसके वजह से कई उड़ाने प्रभावित हुई है और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। जहां 22 अप्रैल के बाद से पाकिस्तान खौफ में जी रहा ता, 7 मई को ये खौफ उसकी सबसे खौफनाक रात में बदल गया। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लांच करते हुए पाकिस्तान और POK में कई हमले किए और 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना के द्वारा दावा किया गया कि इन ठिकानों से भारत पर हमले की योजना बनाई जा रही थी।

.

.

भारत के इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के करीब 100 आतंकी मारे गए हैं, जिसके बाद कई आतंकी संगठनों की कमर टूट गई है। जहां पाकिस्तान सेना एक तरफ भारतीय सेना की मार झेल रही है। वहीं दूसरी तरफ बलूच में BLA ने उसकी नाक में दम किया हुआ है। बीते दिन यानि बुधवार को BLA ने पाक सेना की एक कार को निशाना बनाया जिसमें कई सैनिकों के मरने का अंदेशा है।

.