PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

इनोसेंट हार्ट्स में मनाया गया ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’

world-red-cross-day-was-celebrated-in-innocent-hearts

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के सभी पाँच स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट-जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में ‘हेल्थ एंड वेलनेस क्लब’ के एंबेसडर्स द्वारा ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’ मनाया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों के मन में समाज-सेवा की भावना को जागृत करना था। इस अवसर पर बच्चों से एक फर्स्ट एड किट तैयार करवाई गई, जिसमें कैंची, पतली पट्टियाँ, चिपकने वाली टेप, थर्मामीटर, त्रिकोणीय पट्टी आदि सभी प्राथमिक चिकित्सा सामग्री थी और उन्हें यह भी बताया गया कि जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग कैसे करना है।

.

.

इस अवसर पर स्पोर्ट्स टीम ने छात्रों को बताया कि किसी भी मरीज को चिकित्सा सहायता देने से पहले किस प्रकार उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने छात्रों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह भी प्रदर्शित किया मरीजों को रिकवरी पोजीशन में कैसे लाया जाता है। इसके बाद छात्रों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया।

.

.

कक्षाओं में विज्ञान के शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’ हेनरी डुनेंट के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। जिस प्रकार रेडक्रॉस संस्था के स्वयंसेवक विभिन्न आपदाओं में नि:स्वार्थ भावना से अपनी सेवाएँ प्रदान करते रहते हैं, उसी प्रकार हमें भी मानव-कल्याण एवं परमार्थ के लिए अपने-अपने स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

.

.