PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में भी गिरा मिला मिसाइल का टुकड़ा, लोगों में दहशत, सेना को दी गई सुचना,

himachal-pardesh-one-piece-of-a-destroyed-missile-fell-near-atthada-bridge-in-indora-people-panicked

.

PTB Big न्यूज़ कांगड़ा/चंबा : ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुरुवार रात पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के कई शहरों में मिसाइलों-ड्रोन से हमले किए गए। हालांकि भारत की तरफ से इसका माकूल जवाब दिया गया। पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को भारतीय सेना ने इंटरसेप्ट किया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत गुरुवार देर रात को अट्टहाड़ा पुल के नजदीक भारतीय सेना की ओर से हवा में नष्ट किए गए मिसाइल का टुकड़ा मिला है।

.

.

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से छोड़े गए मिसाइल को पठानकोट आर्मी के जवानों ने हवा में नष्ट कर दिया था, लेकिन इसका एक टुकड़ा अट्टहाड़ा पुल के नजदीक गिर गया। इससे आसपास के गांव में दहशत है। पुलिस से क्षेत्र को सील कर दिया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि इस बारे में भारतीय सेना को सूचना दे दी गई है। वहीं शिमला में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शहर के ऐतिहासिक रिज, मालरोड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जवानों की तैनाती की गई है। 

.

उधर, जम्मू-कश्मीर और चंबा के सीमांत क्षेत्रों में आईटीबीपी, पुलिस बटालियन और पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। चेकपोस्ट और चौकी पर तैनात जवान बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर वाहनों की तलाशी लेंगे। तलाशी के दौरान जवान का दूसरा साथी राइफल लेकर अलर्ट रहेगा।

.

.

किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस कप्तान को सूचित किया जाएगा। कर सीमांत क्षेत्र के दायरे में आने वाले परिक्षेत्र में आईटीबीपी, हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन, स्थानीय पुलिस जवानों समेत एसपीओ विशेष पुलिस अधिकारी दिन भर पेट्रोलिंग पर रहेंगे। सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए सरकार के निर्देशानुसार अब इस प्रकार की व्यवस्था अमल में लाई गई है।