PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हाकम थापर ने डिप्टी डायरेक्टर, सूचना एवं लोक संपर्क, जालंधर के तौर पर संभाला पदभार,

hakam-thapar-took-over-as-deputy-director-information-and-public-relations-jalandhar

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जिला लोक संपर्क अधिकारी (डी.पी.आर.ओ) हाकम थापर ने पदोन्नति के बाद औपचारिक तौर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने ज्वाइंट डायरेक्टर मनविंदर सिंह की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया, जिन्होंने श्री थापर को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वह पंजाब सरकार की जन-हितैषी नीतियों और

.

.

कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए अपने अथक प्रयास जारी रखेंगे। 2011 बैच के अधिकारी श्री थापर को लोक संपर्क विभाग में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पटियाला, बठिंडा, होशियारपुर, मानसा और जालंधर सहित कई जिलों में डीपीआरओ के तौर पर कार्य किया है। डिप्टी डायरेक्टर के तौर में पदोन्नत होने से पहले, वह जालंधर में जिला लोक संपर्क अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे।

.

पंजाब सरकार और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा उन पर जताए गए भरोसे के लिए धन्यवाद करते हुए श्री थापर ने कहा कि वह पंजाब सरकार की जन-हितैषी पहलकदमियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पूरे क्षेत्र में जन भागीदारी और जागरूकता को मजबूत करने के लिए सरकार और नागरिकों के बीच प्रभावी संचार जारी रखने का अपना संकल्प भी दोहराया।

.

.

इस दौरान पदभार संभालते ही हाकम थापर ने कहा कि मैंने आज जालंधर में उप-निदेशक का पदभार संभाल लिया है। मुझे आशा है कि जिस तरह से अपने मेरा साथ अभी तक दिया है वैसे ही आप आप भविष्य में भी मेरा साथ देते रहेंगे।