PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

देश के प्रसिद्ध बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान की सुरक्षा में हुई चूक,

salman-khan-security-breached-twice-by-unknown-people-at-galaxy-apartment-in-bandra

PTB Big न्यूज़ मनोरंजन : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दो दिन के भीतर ही दो अंजान लोगों ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की है। पहले 19 मई की आधी रात एक महिला ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं अगले दिन यानी 20 मई को सुबह एक अंजान शख्स ने भी सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया।

.

इसे भी सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानिए क्या है पूरा मामला। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने 19 मई को रात लगभग 3:30 बजे सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया था। पुलिस ने बताया था कि महिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के घर तक पहुंची थी। जहां गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने उस महिला को पकड़कर बांद्रा पुलिस को सौंप दिया था।

.

.

इसके बाद सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई पुलिस अभी इस महिला के मामले की जांच कर ही रही थी, तभी एक और मामला सामने आया। गुरुवार सुबह एक बार फिर सुरक्षा घेरा को चकमा देकर एक शख्स सलमान के घर में घुसा। युवक कार के पीछे छिपकर सलमान की बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब हो गया।

हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने इस युवक को भी बिल्डिंग के एंट्रेस गेट के पास से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है, जो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने इन दोनों घटनाओं को कंफर्म किया। हालांकि, युवक और महिला के सिक्योरिटी तोड़ने और घर में घुसने की कोशिश करने की घटना कब की है, 

.

.

इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है। मुंबई पुलिस के डीसीपी का कहना है कि युवक ने मंगलवार शाम को वहीं महिला ने बुधवार शाम को सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया। इससे पहले पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस मामले में पुलिस ने बाद में 

.

सात लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस मामले के बाद ही सलमान की सिक्योरिटी में मुंबई सरकार ने इजाफा किया था। सलमान खान को बिश्नोई गैंग से जान का खतरा है। इसके मद्देनजर सलमान की सिक्योरिटी काफी कड़ी है। निजी बॉडी गार्ड के अलावा मुंबई पुलिस ने भी अभिनेता को Y+ दी हुई है। सलमान के घर के बाहर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं।