PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी; जानें क्या है मामला

bollywood-actor-dino-moreas-troubles-increased-ed-raided-several-places-mumbai

PTB Big न्यूज़ “मनोरंजन” : बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक बड़े घोटाले को लेकर सुर्खियों में हैं। मुंबई की बहुचर्चित मीठी नदी सफाई घोटाले की जांच में उनका और उनके भाई सैंटिनो मोरिया का नाम सामने आया है। इस मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब एक दर्जन लोकेशनों पर छापेमारी की है और सैंटिनो मोरिया को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है।

.

.

ED सूत्रों के अनुसार, घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच में डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो का नाम सामने आया है। आरोप है कि इनकी केतन से कई बार बातचीत हुई, जिससे एजेंसी को संदेह है कि दोनों की इस घोटाले में किसी न किसी रूप में भूमिका हो सकती है। इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भी डिनो और सैंटिनो से पूछताछ कर चुकी है। उन्हें पिछले हफ्ते ही तलब किया गया था।

.

मीठी नदी की सफाई के लिए मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने हाल ही में एक बड़ा अभियान चलाया था। इस सफाई अभियान में स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनें किराए पर ली गईं थीं, जिनके लिए कोच्चि की एक कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को हायर किया गया था। आरोप है कि इन मशीनों को बाजार दर से काफी ऊंचे किराए पर लिया गया, और इस पूरी प्रक्रिया में भारी वित्तीय अनियमितता की गई।

.

.

घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम और जय जोशी पर आरोप है कि उन्होंने मैटप्रॉप कंपनी के अधिकारियों और बीएमसी के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज विभाग के कुछ अफसरों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का हेरफेर किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस घोटाले से मुंबई नगर निगम को लगभग 65.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ईडी अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस भ्रष्टाचार से जुड़े और क्या उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य मौजूद हैं।

.