PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

NEET UG Result 2025 के नतीजे हुए घोषित, महेश कुमार ने 686 अंकों के साथ किया टॉप,

neet-ug-result-2025-declared-mahesh-kumar-topped-with-686-marks

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को नीट यूजी 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। राजस्थान के लिए यह गर्व का मौका है, क्योंकि हनुमानगढ़ के रहने वाले महेश कुमार ने 720 में से 686 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। सीकर के एक प्रसिद्ध करियर संस्थान में पिछले तीन साल से तैयारी कर रहे थे। अपनी मेहनत के बलबूते वो 4 मई को आयोजित इस परीक्षा में पूरे देश के 20 लाख से ज्यादा छात्रों में पहले स्थान पर आ पाए।

.

.

महेश एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके माता-पिता दोनों सरकारी नौकरी में हैं। उनकी पढ़ाई की यात्रा मेहनत, अनुशासन और लगन से भरी रही है। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार और गांव को गर्व महसूस कराया है, बल्कि यह सीकर के लिए भी एक और बड़ी उपलब्धि है। अब सीकर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी का एक उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है।

.

neet-ug-result-2025-declared-mahesh-kumar-topped-with-686-marks

NEET UG 2025 का रिजल्ट फाइनल आंसर की के साथ अब आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से विषयवार अंक, कुल स्कोर, प्रतिशत रैंक और अपनी योग्यता स्थिति वेबसाइट पर देख सकते हैं। एनटीए जल्द ही MBBS और BDS में दाखिले के लिए जरूरी कट-ऑफ अंक भी जारी कर सकता है। पिछले साल, सामान्य श्रेणी के लिए कट-ऑफ 50 प्रतिशत था, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए यह 40 प्रतिशत था।

.

.

इस साल की कट-ऑफ भी ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में मिले उच्चतम अंकों के आधार पर तय की जाएगी। नीट यूजी 2025 में पास होने वाले छात्र MBBS, BDS, आयुष और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठय़क्रमों के लिए होने वाली केंद्रीकृत काउंसलिंग में शामिल होने के योग्य होंगे। अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (NCC) द्वारा करवाई जाएगी, जबकि राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य की सीटों के लिए अलग से काउंसलिंग करेंगी।

.