PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आई बड़ी ख़बर, हमलावरों के लिए आखिर किसने किया था खाने-पिने और रहने का प्रबंध,

pahalgam-terror-attack-nia-arrested-two-local-aides-terrorists-they-had-arranged-food-and-accommodation-for-the-attackers-jammu-kashmir

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने हमले में शामिल आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहलगाम के ही निवासी हैं। NIA ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि यह गिरफ्तारी बटकोट निवासी परवेज अहमद जोथर और

.

.

हिल पार्क निवासी बशीर अहमद जोथर की हुई है। जांच में सामने आया है कि इन दोनों ने हमले को अंजाम देने वाले तीन सशस्त्र आतंकवादियों को जानबूझकर शरण दी थी, जो पाकिस्तानी नागरिक और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सदस्य थे। NIA के मुताबिक, हमले से पहले हिल पार्क इलाके में एक सीजनल ढोक (झोपड़ी) में इन आतंकियों को रहने, खाने और रसद की सुविधा दी गई थी।

.

यह आतंकवादी गिरोह 22 अप्रैल की दोपहर पर्यटकों पर हमला करने के इरादे से पूरी तैयारी के साथ पहलगाम पहुंचा था। उन्होंने धार्मिक पहचान के आधार पर 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी और 16 अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह हमला बीते एक दशक में नागरिकों पर किया गया सबसे भीषण आतंकी हमला माना जा रहा है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। 

.

.

NIA ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की मदद से हमले में शामिल तीनों पाकिस्तानी आतंकवादियों की पहचान हो गई है। एजेंसी का मानना है कि इस जानकारी से हमले के पीछे की पूरी साजिश और नेटवर्क का खुलासा होने में मदद मिलेगी। एनआईए अब इस मामले में आतंकी मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। एजेंसी का कहना है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और जल्द ही हमले के मास्टरमाइंड तक पहुंच बना ली जाएगी।