PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अमेरिका के हमले पर भड़का ईरान, खामेनई ने खाई बदले की कसम, क्या कुछ कहा?

khamenei-warns-america-of-revenge-after-us-strikes-said-every-american-will-our-target

PTB Big न्यूज़ तेहरान : अमेरिका ने रविवार को ईरान की फोर्डो, नतांज और इस्फहान न्यूक्लियर साइट्स पर हवाई हमला किया। डोनाल्ड ट्रंप ने हमला करने के बाद ईरान को शांति वार्ता के लिए तैयार होने की सलाह दी। इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने अमेरिका के हमले की आलोचना करते हुए धमकी दी है कि इसकी कीमत अमेरिका के हर नागरिक को चुकानी पड़ेगी। अयातुल्ला खामेनेई ने सरकारी टेलीविजन पर एक तीखी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि

.

.

अब पश्चिम एशिया में हर अमेरिकी नागरिक और सैनिक ईरान के निशाने पर है। उन्होंने एक ग्राफिक के माध्यम से अमेरिकी सैन्य ठिकानों को दिखाते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका ने ईरान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर एक गंभीर अपराध किया है। खामेनेई ने कहा, पश्चिम एशिया में अमेरिका के लिए अब कोई जगह नहीं है। ट्रंप ने इसकी शुरुआत की है, लेकिन इसका अंत अब हम करेंगे। अयातुल्ला खामेनेई ने अमेरिका को पहले से अधिक सचेत रहने की धमकी दी है।

.

खामेनेई ने कहा कि अमेरिकियों को अब पहले से भी अधिक नुकसान और आघात झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। खामेनेई के प्रतिनिधि होसैन शरीयतमादारी ने संकेत दिया है कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा, अब बारी हमारी है कि बिना किसी देरी के जवाब दें। उन्होंने कहा, पहले कदम के तहत बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना के अड्डे पर मिसाइल हमला किया जा सकता है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

.

.

सोशल मीडिया पर बताया कि अमेरिकी वायु सेना ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को ध्वस्त किया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और इस्फहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। ट्रंप ने इस हमले के बाद कहा कि अब ईरान में शांति होगी या फिर विनाश। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को अब शांति समझौता कर लेना चाहिए, नहीं तो हम इससे भी बड़े हमले करेंगे। ट्रंप ने ईरान को सलाह दी है कि उसे जवाबी कार्रवाई के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।

.