PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

बड़ी ख़बर, ‘इजरायल के साथ सीजफायर को लेकर नहीं हुआ समझौता’, ट्रंप के दावे के बाद ईरान दिया यह जवाब,

no-ceasefire-agreement-with-israel-irans-big-statement-after-trumps-claim-dubai

.

PTB Big न्यूज़ दुबई : Iran के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को कहा कि अगर इजरायल अपनी हवाई हमलों को सुबह 4 बजे तक रोक देता है, तो ईरान भी अपने हमले बंद कर देगा। यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर होने का दावा किया था। अराघची का यह बयान ईरान की तरफ से पहली आधिकारिक टिप्पणी है, जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में अपनी शर्त रखी है। 

.

.

अराघची ने सोशल मीडिया मंच X पर सुबह 4 बजे लिखा। उन्होंने लिखा, “अभी तक सीजफायर या सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर कोई समझौता नहीं हुआ है। लेकिन, अगर इजरायली हुकूमत ईरानी अवाम के खिलाफ अपने गैर-कानूनी हमले को सुबह 4 बजे तक रोक दे, तो हमारा इरादा इसके बाद जवाबी कार्रवाई जारी रखने का नहीं है। इसके बाद एक और ट्वीट में ईरानी विदेश मंत्री ने इशारा किया कि सीजफायर हो चुका है, लेकिन इसे साफ शब्दों में नहीं कहा है

.

और न ही इसकी आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने लिखा, “हमारी ताकतवर फौजी ताकतों की सैन्य कार्रवाइयां, जो इजरायल को उसके हमले की सजा देने के लिए थीं, आखिरी लम्हे तक यानी सुबह 4 बजे तक जारी रहीं। तमाम ईरानियों के साथ मिलकर मैं हमारी बहादुर फौज का शुक्रिया अदा करता हूं, जो अपने प्यारे वतन की हिफाजत के लिए अपने खून के आखिरी कतरे तक तैयार रहती है और जिन्होंने दुश्मन के हर हमले का जवाब आखिरी लम्हे तक दिया।

.

.