PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Bikram Majithia के घर पड़ी Vigilance विभाग की Raid, घर के हर कोने की हुई जांच,

big-breaking-vigilance-raid-at-bikram-majithias-house-amritsar-punjab

metaslider id=”7630″].

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर शनिवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि विजिलेंस विभाग की एक बड़ी टीम ने आज सुबह उनके अमृतसर स्थित आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी सुबह के समय की गई और यह कार्रवाई कई घंटों तक चली। बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू वाले घर पर तड़के विजिलेंस की टीम पहुंची और

.

.

सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया, आसपास के सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिससे इलाके में हलचल का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्यभर में फैले ड्रग नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में मजीठिया से जुड़े नौ अलग-अलग ठिकानों सहित,

big-breaking-vigilance-raid-at-bikram-majithias-house-amritsar-punjab

.

पंजाब भर में कुल 25 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। विजिलेंस टीम कथित “ड्रग मनी” और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। छापेमारी को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मैंने बहुत पहले ही कहा था कि जब भगवंत मान सरकार को मेरे खिलाफ झूठे ड्रग केस में कुछ नहीं मिला तो अब मेरे खिलाफ नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी है।

.

.

मजीठिया ने कहा कि आज विजिलेंस के एसएसपी की अगुवाई में एक टीम ने मेरे घर पर छापेमारी की है। भगवंत मान को समझ लेना चाहिए कि चाहे जितने भी केस दर्ज हो जाएं, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा सकती है। मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करूंगा। मुझे अकाल पुरख, गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है। अंत में सत्य की जीत होगी।