PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 जख्मी, हथियार व नशा हुआ बरामद,

jalandhar-rural-police-encounter-2-gangster-injured-ssp-harvinder-singh-virk

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में देहात पुलिस द्वारा आज सुबह-सुबह शाहकोट में दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया। ये सारा घटनाक्रम शाहकोट के कोटली गजरां रेलवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिस पार्टी और दो गैंगस्टरों के बीच ये मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ उस समय हुई जब दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ नशा तस्करी सहित अन्य कई संगीन मामले दर्ज हैं।

.

.

पुलिस के मुताबिक शाहकोट फाटक ब्रिज के नीचे पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। मौके से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए गए। घटना के बाद तुरंत मामले की जानकारी जब उच्च अधिकारियों को दी गई तो एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसपी सरबजीत सिंह रॉय सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

.

अब जांच की जा रही है कि दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब के किन किन जिलों में मामले दर्ज हैं और उनके द्वारा अन्य कौन कौन सी वारदातें की गई हैं। साथ ही ये भी पता लगाया जाएगा कि कौन कौन सी वारदात आरोपियों ने करनी थी। वहीं SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि थाना शाहकोट की पुलिस को एक सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध आ रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत थाना शाहकोट और उनकी चौकी पुलिस पार्टी मूव की गई थी।

jalandhar-rural-police-encounter-2-gangster-injured-ssp-harvinder-singh-virk

उक्त टीम में थाना शाहकोट के एसएचओ सहित तीन मुलाजिम और चौकी मलसिया की एक पुलिस पार्टी आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजी गई। SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि ये सूचना सुबह पौने पांच बजे अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद शाहकोट हलके के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ को सूचित किया गया, उन्होंने आगे हमें सूचना दी। सुबह सवा 6 बजे कोटली गुज्जरां के पास रेलवे अंडर ब्रिज पर बाजवा कलां साइड से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा

.

किया गया। मगर आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों को मार देने की नियत से फायरिंग की गई थी। SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी की जांघ में गोली लगी और दूसरे आरोपी की लात में गोली लगी है। आरोपियों की पहचान नूरमहल के रहने वाले अजय उर्फ बाजा और लोहियां खास के रहने वाले लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि दोनों से नशीली गोलियां और दो .32 के हथियार बरामद किए गए हैं।

.

जिसके बाद जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपियों का अगला पिछला लिंक खंगालने के लिए हमारी टीमें जांच कर रही हैं। SSP हरविंदर सिंह विर्क ने आगे कहा- आरोपियों के खिलाफ फिरौती, हत्या की कोशिश सहित अन्य कई जघन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। SSP हरविंदर सिंह विर्क ने कहा विदेश अमेरिका में बैठे गैंगस्टर जर्मनजीत सिंह और नवदीप सिंह सहित 3 के कहने पर आरोपी फिरौतियां मांगते थे। आरोपियों के अन्य हैंडलर यूके में भी हैं। इन्हें लेकर भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहकोट और लोहिया खास में कई केस दर्ज हैं।

.