PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, घड़ी के शोरूम पर फायरिंग, बाइक पर आए दो नकाबपोश,

punjab-gurdaspur-firing-case-watch-and-electronics-showroom-gurdaspur

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर जिले के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र बाटा चौक में सुबह के समय अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग की। दो युवकों ने एक घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की है। यह घटना सुबह करीब 9:15 बजे की है, जब बाजार में दुकानें खुल रही थीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों में रोष है।

.

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक दुकान के बाहर बाइक पर आकर रुके और बिना कुछ कहे गोलियां चलाने लगे। पास के कपड़ा शोरूम के मालिक ने जानकारी दी कि एक बार फायर कर बाइक सवार वापस आए और दोबारा से फायरिंग की। दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे भी ढके हुए थे। इस दौरान एक गोली सीधे दुकान के शीशे में जा लगी, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा।

.

गनीमत रही कि गोलीबारी के समय दुकान के बाहर या भीतर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

.

.

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि घटना किसी रंजिश या डराने-धमकाने की नीयत से अंजाम दी गई है। फायरिंग की इस घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

.