PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। फैसले के तहत प्रदेश के सभी जिलों में भीख मांगने वाले बच्चों का अब DNA टेस्ट कराया जाएगा। ये बच्चे सार्वजनिक स्थलों, रेड लाइट पॉइंट्स, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मल्टीप्लेक्स, बाजारों और अन्य स्थलों पर भीख मांगते हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम जीवनज्योत है। प्रोजेक्ट के कई शहरों में पुलिस ने कार्रवाई है।
. .अमृतसर में पुलिस ने कई महिलाओं और बच्चों को पुलिस ने रिकवर किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर कुछ महिलाएं चार-पांच बच्चों को साथ लेकर भीख मांगती हैं और यह भी नहीं पता कि ये बच्चे इन महिलाओं के हैं या किसी और के। दरअसल पंजाब सरकार ने सभी जिलों के डीसीज को आदेश दिए हैं ऐसे बच्चों के डीएनए टेस्ट करवाए जाएं।
.हाल ही में एक RTI में खुलासा हुआ था कि पंजाब के अलग-अलग जिलों में जो बच्चे लापता हुए हैं उनमें से कुछ बच्चे मिले लेकिन कुछ नहीं मिले। डीएनए टेस्ट करवाने का यह विचार उस समय आया, जब सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास विभाग की एक बैठक में मंत्री डॉ. बलजीत कौर को विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों ने बताया कि
. .कई मामलों में ऐसा देखने में आया है कि हम भीख मांगने वाले बच्चों को उनकी माताओं की गोद में देखकर माताओं को चेतावनी देते हैं कि यदि उन्होंने फिर से भीख मंगवाई तो केस दर्ज किया जाएगा। लेकिन माताएं किसी और चौक या अन्य नगर में उन्हीं बच्चों से वही काम करवाने लगती हैं। इस कारण बच्चों से भिक्षावृत्ति का खेल जारी ही रहता है।
.






































