PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एच.एम.वी. में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन,

orientation-programme-organized-for-new-students-at-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के मार्गदर्शन में टीडीसी भाग-1 में (सभी स्ट्रीम) व यूजी डिप्लोमा की छात्राओं के लिए एक सामान्य ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के इंचार्ज डॉ. आशमीन कौर, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर ने नवागत छात्राओं को कॉलेजों के विभिन्न कोर्सों, टाईम टेबल, चयनित विषय को बदलने, स्कॉलरशिप मेनटोरिंग समूहों के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान की।

.

पंजाबी विभागाध्यक्ष व डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप कौर ने अनुशासन के महत्व पर बल देते हुए कॉलेज के विभिन्न नियमों के अनुपालन पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को अपनी कला व प्रतिभा को निखारने व संवारने के लिए कॉलेज की विभिन्न सब्जेक्ट सोसाइटी व संगठनों से जुडऩे की बात की। डीन स्टूडेंट कौंसिल डॉ. उर्वशी मिश्रा ने छात्राओं को नेतृत्व क्षमता को परिष्कृत करने के लिए स्टूडेंट कौंसिल के महत्व की बात की।

.

डॉ. अंजना भाटिया, डीन इनोवेशन एंड रिसर्च ने एड ऑन कोर्स व हॉबी कक्षाओं की सूची दी। प्लेसमेंट अधिकारी जगजीत भाटिया ने विभिन्न कंपनियों द्वारा योग्य छात्राओं की कैंपस प्लेसमेंट की बात करते बताया कि हर साल यहां अनेकानेक छात्राएं बड़े वेतन पैकेज प्राप्त करने का गौरव प्राप्त करती है।

.

एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू ने छात्राओं को एनसीसी से जुड़ी गतिविधियों का परिचय दिया तो डॉ. अंजना भाटिया ने एनएसएस के महत्व व उसके कार्यक्रमों का परिचय दिया। डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को मन लगाकर पढऩे व अपनी कला प्रतिभा कौशल को निखारने के लिए सक्रिय रहने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया।

.

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को नवसत्र की बधाई दी। छात्राओं को आईडी कार्ड भी वितरित किए गए। स्टूडेंट कौंसिल की सदस्य छात्राओं के द्वारा नवागत छात्राओं को कालेज परिसर से अवगत कराने हेतु कालेज कैंपस का दौरा कराया गया ताकि वे नए वातावरण में सहज अनुभव कर सकें। सभी फैकल्टी इंजार्च, विभागाध्यक्ष व अन्य फैकल्टी सदस्य इसमें उपस्थित थे।

.

.