PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एच.एम.वी. की प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मिला सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या का अवार्ड,

hmv-principal-dr-ajay-sareen-honoured-with-best-principal-award-at-sustainability-excellence-awards-by-national-edutrust-of-india

.

PTB News “शिक्षा” : सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड्स के अन्तर्गत नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या का अवार्ड प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब में आयोजित किया गया था। यह अवार्ड सेरेमनी नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई जो कि भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के अन्तर्गत पंजीकृत शाखा है तथा पर्यावरण संरक्षण इनोवेशन के क्षेत्र में कार्यरत है।

.

.

एचएमवी को ढेर सारे अवार्ड्स से नवाजा गया है जिनमें ओवरआल सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड (पंजाब), वाटर गार्डियन अवार्ड, ग्रीन कैंपस अवार्ड, जिला ग्रीन चैंपियन अवार्ड, जीरो वेस्ट कैंपस अवार्ड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त डॉ. अंजना भाटिया को बेस्ट नोडल ऑफिसर अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जीत कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे जिनका अर्बन प्लानिंग, सस्टेनेबिलिटी व स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर में लगभग 5 दशकों से योगदान है।

.

.

एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीईओ श्री समर्थ शर्मा ने भी डॉ. सरीन व एचएमवी फैकल्टी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। डॉ. सरीन ने डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरेक्टर हायर एजुकेशन श्री शिव रमन गौड़, लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद व प्रबंधकत्र्री समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एचएमवी ने अवार्ड प्राप्त कर पंजाब में नंबर 1 स्थान हासिल किया है। जिसमें सस्टेनेबिलिटी व पर्यावरण के प्रति उसका समर्पण स्पष्ट दिखता है।

.

.