PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

रेसलिंग की दुनिया और 80 के दशक के बच्चों के ‘रियल लाइफ सुपरहीरो’ का हुआ निधन,

wwe-superstar-died-due-to-cardiac-arrest-big-news

PTB Sad न्यूज़ फ्लोरिडा : रेसलिंग की दुनिया और 80 के दशक के बच्चों के ‘रियल लाइफ सुपरहीरो’ WWE सुपरस्टार हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 जुलाई (गुरुवार) को फ्लोरिडा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकने) के कारण उनका निधन हुआ। इस खबर के बाद से दुनिया भर में उनके करोड़ों प्रशंसकों और रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

.

.

TMZ स्पोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर में स्थित हल्क होगन के घर पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बुलाया गया। उनके घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां और एम्बुलेंस मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। कुछ ही हफ्ते पहले उनकी पत्नी स्काई डेली ने उन अफवाहों का खंडन किया था

.

जिनमें होगन के बेहोश होने की बात कही जा रही थी। उन्होंने कहा था कि होगन का दिल मजबूत है और वह हाल ही में हुई सर्जरी से उबर रहे हैं। हल्क होगन सिर्फ एक रेसलर नहीं, बल्कि एक पॉप कल्चर आइकन थे। 80 के दशक में उनका दमदार शरीर, पीला-लाल कॉस्ट्यूम और “Say your prayers, eat your vitamins” का नारा हर बच्चे और फैन की जुबान पर था। उन्होंने अपनी अदम्य काबिलियत के दम पर ‘हल्कमैनिया’ का निर्माण किया,

.

.

जिसने WWE को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचा दिया। वह शुरुआती दिनों में विंस मैकमैहन की विस्तार योजनाओं का मुख्य चेहरा बने। रेसलमेनिया 3 में आंद्रे द जाइंट के खिलाफ उनका ऐतिहासिक मैच आज भी रेसलिंग के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है, जिसे उस वक्त स्टेडियम में 93,000 से अधिक लोगों ने लाइव देखा था। उनके निधन से रेसलिंग के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है।

.