PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में पति के साथ पत्नी ने ही कर दी लाखों की धोखाधड़ी, अब भटकता फिर रहा है पति,

husband-spends-rs-33-lakh-to-send-wife-to-canada-throws-her-husband-out-of-the-barnala

.

PTB Big न्यूज़ बरनाला : पंजाब के जगरांव के युवक की चार साल पहले बरनाला की युवती से शादी हुई थी। युवक के परिवार ने उसकी पत्नी को कनाडा भेजने के लिए 33 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन युवती ने पति और पूरे परिवार के साथ धोखा कर दिया। तय हुआ था कि कनाडा जाने के बाद वह पति को भी अपने पास बुला लेगी। लेकिन पत्नी ने ऐसा करने के बयाज पति के कनाडा पहुंचने के बाद

.

.

उसे अपने साथ रखने से ही मना कर दिया। कनाडा जाने की चाहत में युवक अमनदीप सिंह की जिंदगी बर्बाद हो गई। उसके सिर पर लाखों का कर्ज चढ़ गया, लेकिन कनाडा में स्थायी होने का सपना पूरा नहीं हुआ। अमनदीप सिंह ने आईलेट्स पास युवती रमनदीप कौर से शादी की थी। शादी के बाद पत्नी को 33 लाख रुपये खर्च कर कनाडा भेजा गया। जब युवक अमनदीप सिंह कनाडा पहुंचा,

.

तो पत्नी रमनदीप कौर ने उसे पक्का करवाने की बजाय घर से निकाल दिया। वह वहां भटकता रहा। इसके बाद अमनदीप भारत वापस आ गया। बेटे की स्थिति देखकर पिता गुरदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी लड़की और उसके पिता लखविंदर सिंह (निवासी माछीके, बरनाला) के खिलाफ थाना हठूर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

.

.

डीएसपी डी. इंदरजीत सिंह ने बताया कि शादी के समय दोनों परिवारों के बीच यह तय हुआ था कि लड़की को कनाडा भेजने का खर्च लड़के वाले उठाएंगे। बदले में लड़की, लड़के को कनाडा में पक्का करवाएगी। इसी सहमति पर 2021 में शादी हुई थी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पीड़ित युवक को कनाडा में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।

.