PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने फिर दी 15 अगस्त को लेकर धमकी, साथी जश्नप्रीत के एनकाउंटर को लेकर क्या कहा,

punjab-amritsar-khalistani-terrorist-sfj-gurpatwant-singh-pannu-video-threaten-not-to-travel-in-train-to-delhi-amritsar

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : खालिस्तानी समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपने साथी जश्नप्रीत सिंह के कथित एनकाउंटर पर भड़क गया है। पन्नू ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सफर न करें। वीडियो में उसने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि मान सरकार ने खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ “पहली गोली” चला दी है और “गोली का जवाब गोली” से दिया जाएगा।

.

.

पन्नू ने सीएम मान के विदेश दौरे की जानकारी देने वाले को इनाम देने का भी ऐलान किया। उसने जश्नप्रीत को खालिस्तान जनमत संग्रह का कार्यकर्ता बताया और एनकाउंटर को “फर्जी” व “राज्य प्रायोजित आतंक” करार देते हुए आरोप लगाया कि यह घटना मुख्यमंत्री मान के आदेश पर हुई और इसका बदला जरूर लिया जाएगा। वीडियो संदेश में पन्नू ने धमकी देते हुए दावा किया है कि 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाया जाएगा। इन्हें उड़ाने की साजिश रची जा रही है।

.

.

उसने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 अगस्त के दिन किसी भी हालत में दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सफर न करें। इसके साथ ही, उसने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री मान के फरीदकोट में होने वाले तिरंगा समारोह से भी दूर रहें। पन्नू ने दावा किया कि जश्नप्रीत की मौत का बदला सिर्फ पंजाब में ही नहीं, बल्कि इसकी गूंज देश और विदेश में सुनाई देगी। उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे को उठाने और “मान सरकार के खिलाफ जवाबी कार्रवाई” करने का एलान किया। 

.

जश्नप्रीत सिंह, वही युवक है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर अमृतसर में तीन जगहों, शिवाला मंदिर बाग भाइयां, कचहरी परिसर और खालसा कॉलेज में खालिस्तानी नारे लिखे थे। अमृतसर में खालिस्तान समर्थक ग्रैफिटी पेंट करने के आरोपी जश्नप्रीत सिंह को हथियार बरामदगी के लिए ले जाने के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया था। अधिकारियों के मुताबिक, जश्नप्रीत, जो बटाला के दरगाबाद गांव का रहने वाला है, को एक नाबालिग के साथ 7

.

.

और 8 अगस्त की दरमियानी रात अमृतसर में नारे लिखे थे। पुलिस ने जश्नप्रीत से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक ग्लॉक 9mm पिस्तौल बरामद करने के लिए उसे मौके पर ले जाया। अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियार से ही जश्नप्रीत ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी के पैर में चोट आई। जिससे जश्नप्रीत घायल हो गया।

Latest News