PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

आप विधायक की कार डिवाइडर से टकराई, गंभीर रूप से हुई घायल,

ludhiana-aap-mla-rajinderpal-kaur-chhina-car-collided-with-divider-injured

.

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में उनके साथ मौजूद गनमैन को भी चोटें आई हैं। दोनों को पहले हरियाणा के कैथल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को लुधियाना रेफर किया गया।

.

.

वर्तमान में उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना हाल ही में अमेरिका गई थीं, जहां उन्होंने एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था। मंगलवार रात वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं। उन्हें लेने के लिए उनके पति, बेटा, गनमैन और ड्राइवर एयरपोर्ट पहुंचे थे। सभी लोग विधायक को साथ लेकर इनोवा गाड़ी से लुधियाना लौट रहे थे।

.

ludhiana-aap-mla-rajinderpal-kaur-chhina-car-collided-with-divider-injured

बताया जाता है कि जैसे ही गाड़ी खनौरी बॉर्डर के पास पहुंची, अचानक सामने कुछ आ गया। ड्राइवर ने गाड़ी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। तेज टक्कर में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और विधायक के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। गाड़ी की अगली सीट पर बैठे गनमैन को भी सिर और कंधे में चोटें आई हैं। हादसा के बाद आसपास चल रहे वाहन रुक गए।

.

.

मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल विधायक और गनमैन को एम्बुलेंस से हरियाणा के कैथल स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारण का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

.

Latest News