PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

फिर हुआ भीषण ट्रेन हादसा, 35 डिब्बे पटरी से उतरे, देखते ही देखते एक-दूसरे पर चढ़ी बोगियां,

horrific-big-train-accident-in-texas-america

.

.

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहाँ यूनियन पैसिफिक की एक मालगाड़ी के 35 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना गॉर्डन कस्बे के पास हुई, जो फोर्ट वर्थ से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। हादसे के बाद की तस्वीरें भयावह हैं, जिनमें कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़े हुए और मलबे के ढेर में तब्दील नजर आ रहे हैं।

.

.

पेलो पिंटो काउंटी की आपातकालीन सेवाओं ने हादसे को ‘खतरनाक’ बताया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रेन के इन डिब्बों में क्या सामान लदा हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी डिब्बे से किसी भी तरह के रिसाव की कोई खबर नहीं है, जिससे एक बड़े खतरे ने टल गया है। यूनियन पैसिफिक की प्रवक्ता रोबिन टिसवर ने बताया कि हादसे के कारण पास की घास में आग लग गई थी, जिसे फायर डिपार्टमेंट ने सतर्कता बरतते हुए बुझा दिया है। 

.

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की है कि आसपास की किसी भी इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पटरी से डिब्बों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा ताकि रेल यातायात को फिर से बहाल किया जा सके। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जांच और बचाव कार्य में बाधा न डालें और घटनास्थल से दूर रहें।

.

.