PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

अमेरिका सरकार के बाद अब इस देश ने भी किया 13500 भारतीयों को डिपोर्ट करने का फैसला,

after-america-13500-indians-will-be-deported-from-portugal-government

PTB Big न्यूज़ पुर्तगाल : बीते साल अमेरिका से हजारों भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया था और अब पुर्तगाल में से खबर आ रही है कि साढे 13000 भारतीयों को जल्द ही डिपोर्ट कर दिया जाएगा । यह वह भारतीय हैं जो लगभग पिछले 3 से 6 साल से पुर्तगाल में लीगली तौर पर रह रहे हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह सभी वह भारतीय हैं जो पिछले लगभग 5-6 साल से पुर्तगाल की सरकार को टैक्स तक दे रहे हैं।

.

इसके बारे में जानकारी देते हुए पुर्तगाल में बैठे भारतीय धर्मजीत सिंह सैनी जो इन भारतीयों की तरफ से पुर्तगाल सरकार से लड़ रहे ने बताया कि पुर्तगाल सरकार ने कुछ दिन पहले साढे 13000 भारतीयों को डी पोर्ट करने की बात की की है। यही नहीं इसके अलावा और भी कई देशों के लगभग 44000 लोगों को डीपोर्ट करने की बात कही जा रही है। यह सभी वह विदेशी है जो पुर्तगाल सरकार को न सिर्फ टैक्स दे रहे हैं बल्कि लीगल तौर पर रह रहे हैं और मेडिकल सुविधाएं भी ले रहे हैं ।

.

.

धर्मजीत सिंह सैनी (Dharmjit Singh Saini owner Crown Immigration Consultant Jalandhar and Portugal) ने पुर्तगाल सरकार का कानून 88 और 89 का हवाला देते हुए बताया कि अगर कोई गैर पुर्तगाली यहां आकर लीगल तरीके से परमिट ले लेता है तो वह रह सकता है। पुर्तगाल का कानून कहता है कि अगर कोई भी बाहरी व्यक्ति यहां आकर सभी कानून का पालन करता है तो उसको 90 दिन में यह बता दिया जाता है कि आप यहां रह सकते हैं या नहीं रह सकते।

.

इसके साथ ही उनके ऊपर कुछ ऑब्जरवेशन भी लगा दी जाती है लेकिन यहां पर 90 दिन ही नहीं बल्कि चार-चार पांच-पांच साल बीत जाने के बाद गवर्नमेंट की तरफ से उनका कोई भी इंटीमेशन नहीं दिया गया। अगर हम किसी एक भी भारतीय का उदाहरण देकर बताएं तो उस भारतीय ने पुर्तगाल सरकार को हजारो ईयूरो यानी कि लाखों रुपए सोशल सिक्योरिटी के नाम पर दिए हैं। लेकिन उसके एवरेज में उनका रेजिडेंस कार्ड नहीं दिया गया।

.

वहां पर पूरे भारत के लगभग साढे 13000 लोगों के सर पर डिपोर्ट की तलवार लटक रही है। उनमें से एक हरियाणा के गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह 2021 से पुर्तगाल में आया है। जब वह यहां आया था तो उसकी तीन तरह के टैक्स बता दिए गए जो कि वह देता रहा लेकिन कुछ देर बाद कानून बदल गया और टैक्स बढ़ा दिए गए उसने वह सारे टैक्स भी दिए ।लेकिन अब उसको रेजिडेंस कार्ड नहीं दिया जा रहा।

.

गुरसेवक की तरह पंजाब के जिला जिला तरनतारन के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह 2022 को अपने बच्चों के भविष्य के खातिर पुर्तगाल आया था और मैंने सारे टैक्स उतारे हैं और अब मुझे भी यही कहा जा रहा है कि आपको डि पोर्ट कर दिया जाएगा। मैं पूरे देशवासियों से और भारतीय सरकार से विनती करता हूं कि वह हमारी मदद करें। अभी आपने उन दो भारतीयों की बात सुनी जिनको डिपोर्ट करने की बात कही गई है

.

और अब सुनिए वह दो युवक जिनका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनमें से एक शिवकुमार को अदालत में पेश कर दिया गया और उसको कहा गया कि हर हफ्ते उसको पुलिस में रिपोर्ट देनी होगी। शिवकुमार ने बताया कि वह अब तक 26 तरह के टैक्स पुर्तगाल सरकार को दे चुका है लेकिन बावजूद उसके उसको पिछले हफ्ते जेल में डाल दिया था उसके बाद उसको कोर्ट में पेश किया गया और उसको कहा गया Dharmjit Singh Saini owner Crown Immigration Consultant Jalandhar and Portugal 

कि जहां वह काम करता है करता रहे लेकिन आपको हर हफ्ते पुलिस को रिपोर्ट करनी होगी जब पुर्तगाल सरकार ने इन भारतीयों और बाकी विदेशियों को डीपोर्ट करने की बात की तो उसके बाद इन सब ने वहां पर प्रोटेस्टे करने भी शुरू कर दिए। लेकिन जब तक उनके देश की सरकारी इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करते तब तक उनकी कोई बात नहीं बनेगी। इसलिए वह अब भारत सरकार को अपील कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस मामले में आकर इन भारतीयों का भविष्य बचाए।

Latest News