PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, एक तरफ लगातार हो रही भारी बारिश, दूसरी तरफ सरकारी, PRTC, पनबस और पंजाब रोडवेज कर्मियों ने कर दिया ऐलान,

amritsar-prtc-punbus-punjab-roadways-union-strike-3000-government-buses-off-road

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के सरकारी बस परिवहन PTRC, पनबस और पंजाब रोडवेज की करीब 3,000 बसें आज से सड़कों पर नहीं उतरेंगी। पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकार की तरफ से अभी तक इस मुश्किल से निपटने का कोई हल नहीं निकाला गया है।

.

.

हड़ताल का ऐलान तब किया गया, जब निजी कंपनियों को किलोमीटर स्कीम के तहत बस परमिट देने के लिए टेंडर जारी करने के मुद्दे पर राज्य सरकार और कर्मचारी यूनियनों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही। यूनियनों ने साफ कर दिया कि उनकी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। PRTC, पनबस और पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियनों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार ने आरोप लगाया कि परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कर्मचारियों की पहले से लंबित मांगों को पूरा नहीं किया है।

.

यूनियनों ने निजी कंपनियों को परमिट देने की प्रक्रिया रद्द करने की भी मांग दोहराई है। सरकार ने आज यूनियन नेताओं के साथ एक और बैठक बुलाने का निर्णय लिया है, ताकि बातचीत के जरिए मतभेद खत्म किया जा सके। हालांकि, जब तक कोई सहमति नहीं बनती, तब तक पंजाब में सरकारी बस सेवाओं के ठप रहने से आम यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ेगी।

.

.