PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि...

पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 7 जिलों में बाढ़ का बढ़ा खतरा, जानें हाल

heavy-rain-alert-in-punjab-flood-threat-in-7-districts

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हालांकि, अगले तीन दिनों में भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है,

.

.

जो अब सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, (Punjab Weather update) आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला ज़िलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, आने वाले दिनों की बात करें तो 20 और

.

.

22 अगस्त को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 अगस्त को ज़्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 25 तारीख तक भारी बारिश की संभावना है। लगातार भारी बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। बाढ़ का खतरा देखते हुए 

.

प्रशासन ने नदी में लगभग 1.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है। इसके चलते नदी का जलस्तर और तेज़ी से बढ़ा है, जिससे आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका और बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के पास न जाएं। आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है।

.

.