PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आखिर कौन है सीएम रेखा गुप्ता पर हमले वाला आरोपी, कहां से है इसका कनेक्शन और क्यों दिया घटना को अंजाम,

delhi-cm-rekha-gupta-attack-case-who-is-accused-gujarat-connection-and-reason-behind-incident

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक युवक ने हमला कर दिया। ये घटना तब हुई जब वे सीएम आवास में जनसुनवाई कर रही थीं। जनसुनवाई के दौरान आरोपी ने सीएम को कुछ कागज दिए। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। इसके साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।  शुरुआती जानकारी में सामने आया था कि हमलावर ने सीएम को थप्पड़ मारा था,

.

.

हालांकि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस तरह के दावों का खंडन किया है। उन्होंने साफ किया कि सुनवाई के दौरान उस व्यक्ति ने उन पर हमला किया। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दिल्ली सीएम पर हमला करने वाला आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।

.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का एक रिश्तेदार जेल में है, जिसकी रिहाई की मांग को लेकर वह याचिका लेकर दिल्ली सीएम के पास आया था। फिलहाल आरोपी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही कहा है कि आरोपी के इरादों का पता लगाने के लिए उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने आरोपी द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि के लिए गुजरात पुलिस से भी संपर्क किया है।

.

.