PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित शूगर मिल व गोल्ड जिम सहित कई ठिकानों पर पड़ी ED की रेड,

ed-raids-several-places-including-sugar-mill-and-gold-gym-located-on-jalandhar-phagwara-highway

.

PTB Big न्यूज़ फगवाड़ा : जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित फगवाड़ा के पास वाहिद संधर शुगर मिल व गोल्ड जिम और जर्नैल सिंह वाहिद से जुड़े आवासीय व व्यावसायिक ठिकानों पर आज सुबह के समय अचानक ED की टीम ने दबिश दे दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने बुधवार सुबह की सुबह फगवाड़ा में कार्रवाई करते हुए वाहिद संधर शुगर मिल,

.

ed-raids-several-places-including-sugar-mill-and-gold-gym-located-on-jalandhar-phagwara-highway

.

गोल्ड जिम और इससे जुड़े कई ठिकानों पर दबिश दी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ED की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच का हिस्सा है। आपको यह भी बता दें कि लंबे समय से मिल और इसके मालिक जर्नैल सिंह वाहिद पर किसानों के लगभग 40 करोड़ रुपये से अधिक बकाया भुगतान न करने और

.

सरकारी जमीन के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हुए हैं। ईडी टीम ने छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन तलाशी ली। वहीं बताया जा रहा है कि यह मामला उन शिकायतों से जुड़ा है, जिनमें मिल पर किसानों के भुगतान रोकने के आरोप हैं। कई वर्षों से किसान इस बकाये की अदायगी को लेकर विरोध जता चुके हैं।

.

ed-raids-several-places-including-sugar-mill-and-gold-gym-located-on-jalandhar-phagwara-highway

.

ED अब जांच कर रही है कि कहीं इस रकम का उपयोग अवैध लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग में तो नहीं किया गया। ED ने आधिकारिक तौर पर छापेमारी के नतीजों पर बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

.