PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

दिल्ली की CM Rekha Gupta के ऊपर हुए हमले के बाद जालंधर बीजेपी के नेता व कारोबारी ने की सख्त शब्दों में निंदा, कहा आरोपी को मिले सख्त सजा,

after-the-attack-on-delhi-cm-rekha-gupta-jalandhar-bjp-leaders-amit-taneja-and-businessman-hrithik-dhunna-said-that-the-accused-should-be-given-strict-punishment

PTB City न्यूज़ जालंधर / नई दिल्ली : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर आज यानि बुधवार की सुबह के समय अचानक हुए हमले को लेकर जहां पक्ष-विपक्ष एक साथ खड़ा हो गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ सख्त करवाई की मांग के साथ दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी हर कोई कर रहा है। वहीं दूसरी और दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है व उससे पूछताछ जारी है।

.

.

इस बीच बीजेपी के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री पर हुए हमले को लेकर जहां कई चौंकाने वाला दावे किये हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पिछले 24 घंटे से रेकी कर रहा था, जिसकी कानोंकान पुलिस व सिक्योरिटी को भी कोई ख़बर नहीं थी। पता चला है की आरोपी इससे पहले उनके शालीमार बाग के घर में भी रेकी के लिए गया था। उसने रात सिविल लाइंस एरिया में बिताई।

.

.

आज सुबह आरोपी जब CM रेखा गुप्ता के जनसुनवाई में पहुंचा तो उसके हाथ में कोई कागज-पेपर नहीं था। मुख्यमंत्री से मिलते ही उन पर हमला कर दिया। हमले में मुख्यमंत्री को हाथ, कंधे और सिर में चोट आई है। जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की जालंधर से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं मीडिया पेनालिस्ट अमित तनेजा व कारोबारी ह्रितिक धुन्ना ने भी सख्त शव्दों में निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की मांग की है।

after-the-attack-on-delhi-cm-rekha-gupta-jalandhar-bjp-leaders-amit-taneja-and-businessman-hrithik-dhunna-said-that-the-accused-should-be-given-strict-punishment

.

उन्होंने सयुंक्त रूप से कहा कि आज जो भी हुआ है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। उन्होंने कहा की वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और जल्द ही उनसे मिलने भी जायेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें चोट आई है। इस घटना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी कौन है, उसने ये हमला क्यों किया, किस साजिश के तहत उसने ऐसा किया पुलिस हर सवाल के जवाब पता कर रही है व आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता को बधाई देने के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं मीडिया पेनालिस्ट अमित तनेजा व कारोबारी ह्रितिक धुन्ना गए थे। इस दौरान दोनों ने काफी समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जहां मुलाकात की थी व उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी थी।