PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब में मानसून की सक्रियता ने फिर से बढ़ाई लोगों की चिंता, भारी बारिश से उफान पर पहुंची नदियां और नाले,

punjab-weather-monsoon-activity-raised-concerns-rivers-are-in-spate-due-heavy-rains-bridge-washed-away-pathankot

.

.

PTB Big न्यूज़ पठानकोट : हिमाचल व जम्मू में शनिवार रात से हो रही वर्षा का असर राज्य के मैदानी इलाकों में स्पष्ट रूप से पड़ रहा है। राज्य के सभी दरिया का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हिमाचल में हो रही वर्षा के कारण पठानकोट में रावी, उज्ज और जलालिया दरिया उफान पर हैं। पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की दरिया पर बना पुराना पुल दरिया के बहाव में बह गया है। यही नहीं, नए पुल को खतरे में देखते हुए देर शाम प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से

.

.

पुल पर आवाजाही बंद कर दी है। इससे पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर यातायात बंद हो गया है। केवल रेलमार्ग ही आने-जाने का एकमात्र रास्ता बचा है। ट्रैफिक को वाया नरोट जैमल सिंह डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं रणजीत सागर डैम के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। होशियारपुर के पौंग बांध और रूपनगर के नंगल डैम से पानी छोड़ने का क्राम रविवार को भी जारी रहा। बता दें कि पठानकोट से हिमाचल को जाने वाले रास्ते में भी भूस्खलन होने से आवाजाही पहले से ही प्रभावित है।

.

इस कारण सतलुज और ब्यास दरिया में लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जलभराव और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। कटड़ा में माता वैष्णो देवी बैटरी कार मार्ग करीब दस घंटे बंद रहा। कुपवाड़ा में एक इमारत गिरने से 30 लोग घायल हो गए हैं। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

.

.