PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में फिर हुई गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, गुरु की हजूरी में महिला ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर ही उतार दिए कपड़े,

desecration-of-guru-granth-sahib-in-punjab-woman-took-off-her-clothes-inside-gurudwara-sahib-ludhiana

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : शहर में गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष बेअदबी की घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने गुरुद्वारा साहिब में कपड़े उतारकर उन्हें आगे फेंक दिया। महिला की इस हरकत को देखते हुए संगत ने मौके पर जाकर महिला को काबू किया। महिला ने यह हरकत अपने पति के सामने की। वारिस पंजाब दे के सदस्य जसवंत सिंह चीमा की शिकायत पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपी महिला प्रकाश कौर, निवासी गांव जुगियाणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

.

.

पुलिस को जानकारी देते हुए जसवंत सिंह चीमा ने कहा कि मैं अकाली दल (वारिस पंजाब दे) का सदस्य हूं। मुझे सोशल मीडिया पर पता चला कि गांव जुगियाणा थाना साहनेवाल के अधीन गुरुद्वारा श्री रविदास जी महाराज में एक महिला प्रकाश कौर ने अपने पति हरभजन सिंह की मौजूदगी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में अपने शरीर पर पहने कपड़े उतार कर निर्वस्त्र हो गई और कपड़े वहीं फेंक दिए।

.

desecration-of-guru-granth-sahib-in-punjab-woman-took-off-her-clothes-inside-gurudwara-sahib-ludhiana

इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई जसप्रीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की चाबियां खो गई थी। जिस कारण महिला पर गुरुद्वारा साहिब की कमेटी को शक था कि शायद उसने चाबियां चुराई है। इसी बात को लेकर उसे उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में बुलाया था। महिला की जब तलाशी लेने की लिए कुछ महिलाओं ने कहा तो अचानक से वह गुस्से में संतुलन खो बैठी और उसने ये शर्मनाक हरकत की है। वहीं पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।

.

.

.