PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन के संरक्षण में आई.वी.वर्ल्ड स्कूल ने गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत उल्लास, श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया। जब सभी ने मिलकर भगवान गणेश जो बुद्धि, समृद्धि और नए प्रारंभ के प्रतीक हैं को नमन किया ,तो सारा कैंपस भक्ति संगीत से जीवंत हो उठा।
. .कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष सभा से हुई, जहाँ आइवियन्स ने भक्ति और सृजनशीलता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। सबसे पहले गणेश चतुर्थी के महत्व पर विचारपूर्ण भाषण हुआ, इसके बाद एक भावपूर्ण कविता और भगवान गणेश को समर्पित भजन प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों के सुमधुर नृत्य प्रदर्शन ने उत्सव का उल्लास और भी बढ़ा दिया और पूरे कैंपस में आनंद और सकारात्मकता का संचार हुआ।
.इस आयोजन का मुख्य आकर्षण एक रोचक नाट्य प्रस्तुति रही, जिसमें यह दर्शाया गया कि भगवान गणेश को एकदंत (एक दाँत वाले) के नाम से क्यों जाना जाता है। छात्रों ने भावपूर्ण संवाद और प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से बल, बुद्धि और त्याग जैसे शाश्वत मूल्यों को सजीव कर दिया, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रेरित किया। छात्रों की सहभागिता और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के लिए कक्षाओं में कई गतिविधियाँ जैसे— गणेश मूर्ति निर्माण, मोदक सजाएँ गतिविधि तथा पर्यावरण-हितैषी गणेश निर्माण आदि आयोजित की गई।
कार्यक्रम का समापन वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के. के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ.श्री राघव वासल और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल के प्रेरणादायी संदेशों के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों की भक्ति, रचनात्मकता और उत्साही भागीदारी की सराहना की।
.विद्यालय की डायरेक्टर प्रिंसिपल ने भी छात्रों और स्टाफ के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे उत्सव न केवल सांस्कृतिक मूल्यों को पोषित करते हैं, बल्कि सृजनशीलता को भी प्रेरित करते हैं और प्रत्येक बच्चे की शैक्षिक यात्रा को समृद्ध बनाते हैं। इस उत्सव ने कैंपस में एक दिव्य और उल्लासमय वातावरण बना दिया और सभी के मन में भगवान गणेश तथा उनके द्वारा प्रतिपादित गहन मूल्यों के प्रति आस्था और सम्मान को और गहरा कर दिया।
. .








































