PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

14 सितंबर से शुरू होने वाली मां वैष्णो देवी जी की यात्रा फिर हुई स्थगित, जानें बड़ी वजह,

dharmik-mata-vaishno-devi-yatra-starting-from-14th-september-2025-postponed-till-further-orders

PTB News धार्मिक : जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि, जल्दी ही माता वैष्णो देवी की यात्रा दोबारा शुरू हो सकती है। लेकिन अब फिर से खबर आ रही है कि, 14 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा को लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। माता वैष्णो देवी के श्राइन बोर्ड ने यह निर्णय भवन और यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

.

.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बोर्ड ने लिखा, “जय माता दी। भवन और यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण 14 सितंबर (रविवार) से शुरू होने वाली माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। भक्तों से अनुरोध है कि वह अगले आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा करें। आपको यह भी बता दें कि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 12 सितंबर को

.

.

अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के जरिए वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से फिर से शुरू होने की जानकारी दी थी। श्राइन बोर्ड ने लिखा था, “जय माता दी। वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से फिर से शुरू होगी, बशर्ते मौसम अनुकूल रहे। विवरण-बुकिंग के लिए कृपया “मां वैष्णो देवी डॉट ओऐरजी’ पर जाएं। आपको यह भी बता दें कि जम्मू संभाग में 26 अगस्त को अत्यधिक खराब मौसम के दौरान

.

माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन होने से 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके कारण माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। कटरा में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश जारी किया था। भूस्खलन त्रासदी के बाद, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आलोचना हुई थी,

.

.

यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी यात्रा के मामलों का प्रबंधन करने वाले एसएमवीडीएसबी के अधिकारियों को दोषी ठहराया गया था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन दिन बाद माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया था।