PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हिमाचल की राजपूत घराने की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में भारत का नाम किया रोशन,

himachal-pardesh-lahaul-spiti-irina-thakur-deputy-high-commissioner-australia

PTB Big न्यूज़ मनाली/ऑस्ट्रेलिया : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की इरीना ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया में भारत की डिप्टी हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग में यह जिम्मेदारी संभालेंगी। इरीना ने 2012 में सिविल सेवा परीक्षा पास कर भारतीय विदेश सेवा में प्रवेश किया था। मुख्यमंत्री ऑफिस ने एक पोस्ट में लिखा कि लाहौल-स्पीति के शंशा गांव निवासी एवं

.

.

भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी इरीना ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग में डिप्टी हाई कमिश्नर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इरीना ठाकुर जी की उपलब्धियां अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। मुझे प्रसन्नता है कि बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं और देवभूमि का नाम रोशन कर रही हैं। इरीना ठाकुर ने विदेश मंत्रालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

.

.

श्रीलंका के कोलंबो में भारतीय उच्चायोग में प्रथम सचिव के रूप में उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत किया। इरीना को विदेश नीति निर्माण, कूटनीतिक संबंध, पासपोर्ट और वीजा सेवाओं का विशेष अनुभव है। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। इस नियुक्ति से जनजातीय जिले का नाम रोशन हुआ है।

.

वहीं पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि पहले भी लाहौल की बेटियां इतिहास रच चुकी हैं। लेकिन लाहौल के शांशा गांव की बेटी इरीना की यह नियुक्ति भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। एक जनजातीय क्षेत्र से आने वाली महिला अधिकारी को इतनी अहम जिम्मेदारी मिलना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

.

.