PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर, देर रात पूर्व सांसद के बेटे की हुई सड़क हादसे में मौत,

richi-kp-son-of-former-mp-mohinder-singh-kp-died-in-a-horrific-accident-late-night-in-jalandhar

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दुःखद खबर सामने आई है। जहां आज यानि शनिवार की रात हुए एक भयानक सड़क हादसे में पंजाब के पूर्व सांसद व राज्य में दो बार कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के 36 वर्षीय बेटे रिची केपी की एक सड़क हादसे में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिची केपी अपने परिवार के साथ मॉडल टाउन के पास स्थित

richi-kp-son-of-former-mp-mohinder-singh-kp-died-in-a-horrific-accident-late-night-in-jalandhar

माता रानी चौक के पास अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। उसी दौरान अन्य दो गाड़ियों के साथ उनकी कार की भयानक टक्कर होगी गई, जिसमें रिची केपी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य परिवारिक सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिची केपी को गंभीर अवस्था में जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी दुःखद मौत गई।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें करीब एक बजे हादसे की सूचना मिली थी। उनकी टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और दोषी का शीघ्र पता लगा लिया जाएगा। वहीं हादसे के बाद मोहिंदर सिंह केपी के निवास स्थान पर दुख प्रकट करने के लिए इलाके के लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए थे।

rishi-kp-son-of-former-mp-mohinder-singh-kp-died-in-a-horrific-accident-late-night-in-jalandhar

महिंदर केपी के बेटे रिची केपी की अचानक हुई मौत पर PTB News परिवार भी केपी परिवार के दुःख में शामिल है और भगवान से प्रार्थना करता है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। 

आपको यह भी बता दें कि मोहिंदर सिंह केपी 2009 में जालंधर से सांसद बने थे। 2014 में होशियारपुर से विजय सांपला से वह हार गए थे। वह तीन बार विधायक और राज्य में दो बार मंत्री रह चुके हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान भी वह रह चुके हैं। पुराना चेहरा होने के कारण केपी की राजनीति में अच्छी पकड़ रही है।