PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पाक टीम को लगी मिर्ची! हाथ नहीं मिलाया तो पाकिस्तान की बोखलाहट आई सामने

india-vs-pakistan-no-handshake-asia-cup-2025-cricket

PTB Big न्यूज़ दुबई : भारत ने एशिया कप 2025 में बीते रविवार को पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की। स्कोरकार्ड पर यह जीत भले ही आसान लग रही थी, लेकिन मैच खत्म होने के बाद दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। यह ड्रामा बन गया है अब ‘No Handshake Controversy’ के नाम से। दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिक्स लगाकर मैच खत्म किया।

.

.

सामान्य तौर पर मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। सूर्यकुमार यादव ने केवल अपने साथी बल्लेबाज शिवम दुबे से हाथ मिलाया और पूरी टीम सीधे ड्रेसिंग रूम में लौट गई। कुछ ही सेकंड में भारतीय टीम स्टाफ ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर दिया और पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर ही खड़े रह गए।

.

.

इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा बेहद नाराज दिखे और उन्होंने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने भी भारत की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “हम हाथ मिलाने के लिए तैयार थे, लेकिन विपक्षी टीम सीधे ड्रेसिंग रूम चली गई। यह मैच खत्म करने का बेहद निराशाजनक तरीका है। पाकिस्तानी खिलाड़ी थोड़ी देर मैदान पर खड़े रहे और फिर वापस लौट गए।

.

हेसन खुद भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर गए, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण कोई बातचीत नहीं हो पाई। इस घटना के बाद कप्तान सलमान आगा ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में हिस्सा नहीं लिया। पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का व्यवहार खेल भावना के खिलाफ था। वहीं टीम सरकार और BCCI के साथ खड़ी है। हम पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाने गए

.

.

क्योंकि हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ अपनी एकजुटता दिखाना चाहते थे। आज की जीत हम अपने सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं। क्रिकेट के किसी भी नियम में यह अनिवार्य नहीं है कि मैच के बाद हाथ मिलाना जरूरी है। यह सिर्फ खेल भावना (Spirit of Cricket) का हिस्सा माना जाता है। इसलिए जब नियम में इसका जिक्र नहीं है, तो भारत टीम पर किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लगाया जा सकता।