PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हिमाचल प्रदेश में फिर हुई भारी तबाही, हमीरपुर जिले में तेज बारिश से 15 घर हुए तबाह,

15-houses-destroyed-due-to-heavy-rains-in-hamirpur-district-of-himachal-pradesh

.

.

PTB Big न्यूज़ भोरांज : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शुक्रवार और शनिवार रात को हुयी भारी बारिश के बाद भूस्खलन में 15 घर तबाह हो गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हमीरपुर जिले की भोरांज तहसील में अलग-अलग गांवों में 15 परिवार बेघर हो गए। प्रशासन ने आठ प्रभावित परिवारों को फिलहाल पांच-पांच हजार रुपए की वित्तीय सहायता और तिरपाल तथा अन्य सामग्री उपलब्ध करायी है। सूत्रों ने बताया कि खतरवाड़ गांव में शनिवार को भूस्खलन के कारण 12 घरों और पास की सडकों में दरार आ गयी है।

.

.

भोरांज में राजेंद्र कुमार और रौन्ही गांव में जसवंत सिंह का घर भूस्खलन में तबाह हो गया। इसके अतिरिक्त पपलाह गाँव की हरिजन बस्ती में जमीन धसाव के कारण कुछ घरों में दरार आ गयी है। भोरांज के उप-जिलाधिकारी शशि पाल सिंह ने बताया कि उनके उपखंड में पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश के कारण 15 घर तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा, प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचायी गयी है। लोगों के साथ मिलकर परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है।

.

.

.