PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश में फिर हुई भारी तबाही, 20 गाड़ियां मलबे में दबी, कई जगहों पर हुआ लैंडस्लाइड, पेड़ गिरे,

himachal-pardesh-shimla-heavy-rain-20-vehicles-buried-circular-road-closed

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीती रात बारिश से भारी नुकसान हुआ। शिमला शहर के अलग अलग क्षेत्रों में 20 से ज्यादा गाड़ियों को लैंडस्लाइड, पेड़ गिरने और मलबे से नुकसान हुआ है। शिमला के सर्कुलर रोड पर हिमलैंड के पास रात में लैंडस्लाइड से चार से पांच गाड़ियां मलबे में दब गई। इससे शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाला सर्कुलर रोड वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गया। सड़क पर दोनों और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

.

.

इससे स्कूली बच्चों, कामकाजी लोग पैदल चलकर स्कूल-दफ्तर पहुंचे। सर्कुलर रोड को सुबह 9.55 बजे करीब 6 घंटे बाद बहाल किया जा सका। वहीं शिमला के BCS में भी लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने से 4 गाड़ियां चपेट में आ गई। उधर, पांजड़ी में नाले में मलबा आने से पार्किंग में खड़ी 8 से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान हुआ है। शिमला शहर में जगह जगह लैंडस्लाइड से काफी नुकसान की सूचना है। शिमला में रात 2 बजे के बाद भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी शिमला समेत प्रदेश के ज्यादा भागों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

.

.

.