PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से शुरू हुई पूछताछ,

raj-kundra-questioned-60-crore-fraud-case-now-he-will-have-to-appear-again-next-week

PTB News मनोरंजन : 60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के एक मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए तलब किया गया। मुंबई पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में जांच जारी है।

.

.

आर्थिक अपराध शाखा ने राज कुंद्रा को समन भेजा था और उनसे पूछताछ की गई। उनका बयान दर्ज कर लिया गया है और उन्हें अगले सप्ताह दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। मामले में कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मिलकर उन्हें 60 करोड़ रुपए का चूना लगाया। उनका दावा है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच राज कुंद्रा को बिजनेस एक्सपेंशन के नाम पर पैसे दिए थे,

.

.

लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि ये रकम बिजनेस में नहीं, बल्कि कपल ने निजी खर्चों में इस्तेमाल की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच शिल्पा शेट्टी को लेकर एक नई चर्चा शुरू हुई। कहा जा रहा है कि उनका बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट ‘बैस्टियन’ बंद होने वाला है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गईं। हालांकि, शिल्पा शेट्टी ने इस पर तुरंत सफाई देते हुए आधिकारिक बयान जारी किया।

.

उन्होंने कहा, “नहीं, मैं बैस्टियन को बंद नहीं कर रही हूं। मुझे बहुत सारे कॉल्स आए, लेकिन ये सिर्फ अफवाहें हैं। उन्होंने आगे बताया कि वे बैस्टियन के जरिए दो नए रेस्टोरेंट लॉन्च करने जा रही हैं, जिसमें से एक ‘अम्माकाई’ है, जिनमें शुद्ध दक्षिण भारतीय मैंगलोरियन खाना परोसा जाएगा और दूसरा ‘बैस्टियन बीच क्लब’ है, जो जुहू में खुलेगा। नए रेस्टोरेंट लॉन्च करने का मकसद लोगों को नए फ्लेवर्स और अनुभव देना है।

.

.

Latest News