PTB News

Latest news
दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन,

वकीलों ने नहीं रखा वर्दी का ख्याल, दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,

uttar-pradesh-police-varanasi-court-lawyers-beat-up-sub-inspector

PTB Big न्यूज़ वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी कचहरी परिसर में मंगलवार को वकीलों ने सब-इंस्पेक्टर मिथिलेश प्रजापति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। तीन दिन पहले दारोगा का एक वकील से विवाद हुआ था, उसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। वाराणसी में बड़ागांव थाने के दारोगा मिथिलेश प्रजापति और एक सिपाही कचहरी में गो अधिनियम का रिमांड पर्चा लेने गए थे, तभी ये घटना घटी,

.

.

वकीलों के एक समूह ने बड़ागांव थाने का दारोगा होने के नाम पर उन्हें पीट दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पूरा कचहरी परिसर छावनी में तब्दील है। कचहरी में दारोगा की वकीलों द्वारा प‍िटाई की जानकारी के बाद से वाराणसी पुलिस विभाग में आक्रोश है. हालांक‍ि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पुल‍िस के नियंत्रण में है. अधिकारियों का कहना है की दो बार एसोसिएशन के अधिकारियों से बातचीत हो गई है जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

.

.

वाराणसी के बड़ागांव थाने के कोर्ट मुहर्रिर राणाप्रताप(28) भी गंभीर रूप से घायल हैं. उनका भी इलाज अस्‍पताल में चल रहा है. हालांक‍ि कोर्ट मुहर्रिर की स्‍थ‍ित‍ि बेहतर बताई गई है. कचहरी में हुई वारदात की जानकारी होने के बाद मौके पर पुल‍िस अध‍िकारी भी पहुंचे और हालात की जानकारी ली. वहीं ज‍िला अध‍िकारी सत्‍येंद्र कुमार ने कचहरी पर‍िसर में ज‍िला जज से भी मुलाकात कर हालात के बारे में चर्चा की.

.

दूसरी ओर अपर पुल‍िस आयुक्‍त कानून व्‍यवस्‍था शि‍वहर‍ि मीणा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा ल‍िया. उन्‍होंने बताया क‍ि हालात न‍ियंत्रण में है और मामले की विवेचना के बाद व‍िध‍िक कार्रवाई की जाएगी. फ‍िलहाल दोनों घायलों का इलाज चल रहा है बहरहाल अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है. कचहरी परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

.

.

Latest News