PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जिलाधीश के आदेश पर हुई बड़ी करवाई, कई Travel Agency’s के licenses हुए रद्द,

punjab-big-news-travel-agencies-licenses-cancel-in-barnala-district

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार बढ़ते Fake Travel Agents के साथ-साथ अब License Holder Travel Agents के ऊपर भी पंजाब सरकार लगातार सख्त होती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में जहां एक दिन पहले ही जालंधर जिले के 5 Travel Agents के License Cancel कर दिए गए वहीं आज जिला बरनाला में जिला प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए करीब 16 Travel Agents के License Cancel कर दिए हैं।

.

इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार जिला मैजिस्ट्रेट टी. बेनिथ ने पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनल्स रैगुलेशन रूल्स 2013 और अमैंडमैंट रूल्स 2014 के तहत 16 ट्रैवल एजैंसियों के लाइसैंस रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। ये कार्रवाई संबंधित एजैंसियों की ओर से लाइसैंस सरैंडर करने की अर्जी और उपमंडल मैजिस्ट्रेटों की रिपोर्ट के आधार पर की गई। जिन ट्रैवल एजैंसियों के लाइसैंस रद्द किए गए उनमें एम./एस. नवाब ट्रैवल्स – जरनैल सिंह पुत्र पिशोरा सिंह निवासी कलाल माजरा रोड,

.

Punjab Big News travel agencies licenses cancel in Barnala District

पत्ती सोधा, मालेरकलां और प्रवीण कुमार पुत्र मोहितर सिंह निवासी पत्ती सोधा, मालेरकलां वासी अनाज मंडी गेट नं. 1, बूथ नं. 70, मालेरकलां के नाम पर जारी फर्म का लाइसैंस नंबर 33/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. रद्द कर दिया गया। एम./एस. ग्लोबल एजुकेशन, बरनाला – नवदीप सिंह पुत्र दर्शन लाल निवासी गांव लामा, तहसील जगरा, जिला लुधियाना के नाम पर जारी लाइसेंस नंबर 47/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. भी रद्द किया गया। 

.

एम./एस. जे.एस.एम. – राजमोहरिंदर कौर पुत्री सुखदियाल सिंह निवासी बी-एक्स-11-1260, गोबिंद कॉलोनी, बरनाला के नाम पर जारी तीन लाइसैंस (नंबर 68/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल., 69/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. और 70/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल.) रद्द कर दिए गए। एम./एस. फ्लाइंग फैदर्ज एंड स्टडी वीजा कंसल्टैंसी प्रा. लि. भदौड़ – हरमिंदर सिंह गिल पुत्र नाथ सिंह और संदीप सिंह पुत्र सुखजिंदर सिंह के नाम पर जारी 3 लाइसैंस (नंबर 80/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल.,

.

81/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. और 82/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल.) रद्द किए गए। एम./एस. रनवे ओवरसीज, बरनाला – तेजा सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बरेटा, जिला मानसा के नाम पर जारी लाइसैंस नंबर 83/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. रद्द किया गया। एम./एस. जे.बी. टूर्स एंड ट्रैवल्स, बरनाला – लखवीर सिंह जस्सड़ पुत्र सुरजीत सिंह निवासी सीरिया पत्ती, गांव कालेके, जिला बरनाला के नाम पर जारी लाइसैंस नंबर 85/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. रद्द कर दिया गया।

punjab-big-news-travel-agencies-licenses-cancel-in-barnala-district

एम./एस. सी.एन.ए. सर्विसेज, धनौला – सुखविंदर सिंह ढींडसा पुत्र श्री संत सिंह निवासी धनौला के नाम पर जारी लाइसैंस नंबर 91/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. रद्द कर दिया गया। एम./एस. सिंगापुर टूर एंड ट्रैवल, बरनाला – गुरप्रीत सिंह भंगू पुत्र सतनाम सिंह निवासी पैरो पत्ती, संघेड़ा के नाम पर जारी लाइसैंस नंबर 92/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. रद्द कर दिया गया। एम./एस. ऑक्सफोर्ड इमिग्रेशन एंड आईलैट्स सैंटर, मालेरकलां – जरनैल सिंह पुत्र पिशोरा सिंह निवासी मालेरकलां के नाम

पर जारी लाइसैंस नंबर 95/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. रद्द कर दिया गया। एम./एस. बांसल प्यूरिफाइड वाटर, तपा – शगुन बांसल पत्नी रोहित बांसल निवासी बांसल विला, तपा के नाम पर जारी लाइसैंस नंबर 102/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. रद्द कर दिया गया। एम./एस. जे.वी.एल. एजुकेशन, भदौड़ – लखवीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गोबिंद बस्ती भदौर के नाम पर जारी 2 लाइसैंस (नंबर 103/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. और 105/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल.) भी रद्द कर दिए गए।

.

Punjab Big News travel agencies licenses cancel in Barnala District

इस तरह कुल 16 ट्रैवल एजैंसियों के लाइसैंस रद्द कर दिए गए हैं। जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि यह कदम पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के तहत उठाया गया है ताकि ट्रैवल एजैंसी व्यवसाय को पारदर्शी और जिम्मेदार बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जो फर्में नियमों की पालना नहीं करतीं या जिनके लाइसैंस समय पर नवीनीकरण नहीं किए जाते, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

.

स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि ट्रैवल एजैंसियों पर लगाम कसना जरूरी था, क्योंकि कई बार लाइसैंस की आड़ में गलत गतिविधियां भी होती हैं। इस कार्रवाई से पारदर्शिता बढ़ेगी और विद्यार्थियों व उनके परिवारों को राहत मिलेगी। बरनाला जिला प्रशासन ने यह भी अपील की है कि जो भी लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं, वे केवल अधिकृत और वैध ट्रैवल एजैंसियों से ही सम्पर्क करें तथा एजैंसी का लाइसैंस और रजिस्ट्रेशन अवश्य जांच लें।

.