PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

Asia Cup 2025 के फाइनल की रात हुआ जमकर ड्रामा, कभी देरी-कभी लड़ाई-कभी सरप्राइज, हर एंगल से समझें पूरा मामला,

india-cricket-team-win-asia-cup-final-2025-controversy-delay-in-prize-ceremony-mohsin-naqvi-bcci-icc-and-pcb

PTB News “Sports” : भारतीय टीम ने रविवार को एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराते हुए नौवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की। पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर के बैकग्राउंड में पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच तनाव रहा। भारत ने पाकिस्तान से पूरे टूर्नामेंट में हाथ नहीं मिलाया ये ड्रामा फाइनल और फाइनल के बाद भी चलता रहा।

.

चलिए आपको 10 पॉइंट में समझाते हैं फाइनल खत्म होने के बाद क्या-क्या हुआ? :–

रात 12 बजे भारत की जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी करीब सवा घंटे देरी से शुरू हुई, क्योंकि भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। मोहसिन नकवी पुरस्कार वितरण समारोह शुरू होने से पहले एक तरफ खड़े थे और भारतीय खिलाड़ी 15 गज के भीतर खड़े थे। उन्होंने अपनी जगहों से हटने से इनकार कर दिया और समारोह में देरी होती गई।

.

.

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पहले ही तय कर लिया था कि नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। नकवी जैसे ही स्टेज में आए दर्शकों से भारतीय फैंस ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। मोहसिन नकवी जैसे ही स्टेज पर आए, उन्हें बताया गया कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी और वह जबरदस्ती करेंगे तो आधिकारिक विरोध दर्ज किया जाएगा। नकवी इंतजार करते रहे और अचानक आयोजकों में से कोई ट्रॉफी ड्रेसिंग रूम के भीतर ले गया।

.

.

मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम एक घंटे बाद तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई। सिर्फ PCB अध्यक्ष नकवी अकेले खड़े होकर शर्मिंदगी झेलते रहे। करीब 55 मिनट बाद जब पाकिस्तानी टीम बाहर आई तो दर्शकों ने ‘इंडिया इंडिया’ के नारे लगाए। भारत के ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद ACC हेड मोहसिन नकवी एशिया कप की ट्रॉफी अपने साथ लेकर चलते बने। चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम को ट्रॉफी न मिलने से BCCI काफी नाराज है। नवंबर में होने वाली अगली आईसीसी मीटिंग में मोहसिन नकवी के खिलाफ नाराजगी जताएगा।

.

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने टीम के इनकार को सही ठहराते हुए कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति से भारतीय टीम ट्रॉफी नहीं ले सकती जो ‘देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा हो’। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ अपने देश के गृहमंत्री भी हैं। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद भारतीय टीम को एशिया कप नहीं दिए जाने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा,

.

.

‘मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा कि विजयी टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई हो, लेकिन मेरे लिए मेरे खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ ही असली ट्रॉफी है। सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप से मिलने वाली पूरी मैच फीस भारतीय सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को दान कर दी। भारतीय खिलाड़ियों को टी-20 प्रारूप में हर मैच में चार लाख रुपये मिलते हैं यानी टूर्नामेंट के सात मैच के लिए सूर्यकुमार को 28 लाख रूपये मिलेंगे।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए अभिषेक यादव ने बिना नाम लिए शाहीन शाह अफरीदी की बेइज्जती कर दी। अभिषेक ने प्राइज सेरेमनी के दौरान कहा कि- मेरे पास एक योजना थी। चाहे स्पिनर हो, तेज गेंदबाज या कोई भी प्रीमियर तेज गेंदबाज (मुस्कुराते हुए)… मेरे दिमाग में यह बात थी कि मुझे पहली गेंद से ही अटैक करना है। प्रीमियर तेज गेंदबाज से अभिषेक का मतलब शाहीन ही थे।

Latest News