PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया आयोजन,

innocent-hearts-college-of-education-organised-an-orientation-programme-jalandhar

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने बी.एड. के नए प्रवेशार्थियों का स्वागत एक प्रार्थना समारोह के साथ किया, जिसमें ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने और बी.एड. पाठ्यक्रम (2025-2027) की शुरुआत करने के लिए एक शांत और आशावादी माहौल में प्रार्थना की गई। इसके बाद एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें नए प्रवेशार्थियों को बी.एड. पाठ्यक्रम के वर्तमान नियमों, विनियमों और पाठ्यक्रम से परिचित कराया गया।

.

.

प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने नए प्रवेशार्थियों का स्वागत किया, उन्हें कॉलेज की गर्वनिंग बॉडी, कॉलेज के गौरवशाली इतिहास और कॉलेज द्वारा संचालित विभिन्न क्लबों और समितियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फैकल्टी मेंबर्स का परिचय नव प्रवेशित छात्रों से कराया और दो वर्षीय बी.एड. प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्ययन योजना पर भी चर्चा की।

.

innocent-hearts-college-of-education-organised-an-orientation-programme-jalandhar

.

उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने बी.एड. पाठ्यक्रम और आगामी बी.एड. पाठ्यक्रमों के लिए अंक प्रणाली को क्रेडिट आधारित ग्रेडिंग प्रणाली में बदल दिया है। सहायक प्राध्यापक श्रीमती तरुणज्योति कौर ने छात्राओं को कॉलेज के शिष्टाचार और सह-पाठ्यचर्या तथा एनएसएस गतिविधियों के बारे में जानकारी दी, जिनका आयोजन कॉलेज प्रत्येक वर्ष बी.एड. पाठ्यक्रम के दौरान करता है।

.

विभिन्न सेॅल्स, क्लबों और समितियों जैसे ग्रिवांस रीड्रेसल सेॅल, रेड रिबन सेॅल, इको-क्लब, सांस्कृतिक क्लब, शैक्षणिक कमेटी, प्लेसमेंट सेॅल, एंटी-रैगिंग कमेटी, लाइब्रेरी कमेटी, एग्जामिनेशन कमेटी और मेंटल हेल्थ क्लब ने छात्रों को उनके सदस्यों, कार्यप्रणाली और अनेक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। अंत में, सभी फैकल्टी मेंबर्स ने छात्र-अध्यापकों को उनके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

.

.

Latest News