.
.
PTB Big Breaking News free ration card holders will get free gas connection
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : अब प्रत्येक राशनकार्ड धारक को उज्ज्वला गैस कनेक्शन मुफ्त में मिलेगा / इसी प्रकार की कुछ योजना सरकार बना रही है / अभी तक उज्ज्वला का लाभ एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग से जुड़े लोगों को दिया जा रहा था, लेकिन अब सरकार ने इसके विस्तार की योजना बनाई है / केंद्र सरकार ने अब नए साल में प्रत्येक राशनकार्ड धारक को मुफ्त में कनेक्शन दिए जाने की योजना तैयार की है, हालांकि राशन कार्ड में परिवार की मुखिया महिला के नाम पर ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा / खबर में बताया गया है कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने सभी एजेंसियों के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है /
.
.
केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएम मोदी ने पर्यावरण को प्रदूषण रहित और ग्रामीण व गरीब महिलाओं को चूल्हे से दूरी बनाने के उदेश्य से उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए जाने की योजना शुरू की थी / इस योजना के तहत पूरे देश में एससी-एसटी वर्ग के लोगों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए गए / जिले में उज्ज्वला के 1.61 लाख लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं / योजना की सफलता को देखते हुए सरकार ने इसके दायरे को बढ़ाते हुए ओबीसी वगज़् के लोगों को भी मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिए जाने की योजना तैयार की थी /
.
.
इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की मुखिया महिला का आधार कार्ड, फोटो, बैंक की पासबुक और यूनिटों में 18 वर्ष से अधिक लोगों के आधार कार्ड, राशन कार्ड लगाना आवश्यक होगा / जिले में करीब छह लाख राशन कार्ड धारक है जिन्हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा / इसके लिए आपूर्ति विभाग की ओर से डाटा मुख्यालय भेजा रहा है / वहीं दूसरी ओर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार झा ने सभी एजेंसियों के लिए एक सर्कुलर भी जारी कर दिया है /
.
.
डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि इस संबंध में जो भी शासन के निर्देश होंगे, उसका अक्षरत: पालन कराया जाएगा / सभी पात्र लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा / नए साल में इस योजना में ओबीसी वर्ग को जोड़े जाने का कार्य चल रहा था, लेकिन अभी मंत्रालय की ओर से नए निर्देश मिले हैं / जल्द ही प्रत्येक राशन कार्ड धारकों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News free ration card holders will get free gas connection




































