PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसेंट हार्ट्स ने सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025-26 में लहराया अपना परचम,

innocent-hearts-shines-at-cbse-national-badminton-championship-2025-26

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन, जालंधर ने सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता सत्यानंद पब्लिक स्कूल, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित की गई थी।

.

.

अंडर-19 बॉयज़ बैडमिंटन टीम के ग्रेड XII के विद्यार्थियों — दिव्यम सचदेवा और अनिश भारद्वाज — ने उत्कृष्ट कौशल, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की गौरवशाली उपलब्धि में और वृद्धि करते हुए दिव्यम सचदेवा ने व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और शहर को गौरवान्वित किया।

.

इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने युवा चैंपियनस और उनके अभिभावकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी। प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल ने भी विजेताओं को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।उन्होंने स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर श्री संजीव भारद्वाज और स्पोर्ट्स एचओडी श्री अनिल को उनके समर्पित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के लिए सराहा।

.

.

.