PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में दिवाली को लेकर असमंजस में लोग, आखिर कब है असली दिवाली का दिन, जाने,

punjab-amritsar-punjab-diwali-holiday-confusion-celebration-on-21-october-holiday-on-20-october

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / दिल्ली : पंजाब में दिवाली को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3:45 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्टूबर को शाम 5:55 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में इस बार दिवाली किस दिन मनाई जाएगी, इसे लेकर लोग असमंजस में हैं। प्रदेश में किसी जिले में दिवाली 20 को मनाई जा रही है

.

.

तो किसी जिले में 21 को। इसे लेकर श्री दुर्ग्याणा तीर्थ की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि सरकार यह स्पष्ट करे कि दिवाली कब मनाई जाएगी। उनका कहना था कि पंजाब सरकार ने बीस अक्टूबर को अवकाश घोषित कर दिया है, जबकि दिवाली 21 अक्टूबर को है। प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार रवि भगत से बात की और कहा कि

.

.

इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात कर पंजाब वासियों को यह स्पष्ट करें कि दिवाली कब है। वहीं एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के प्रमुख पुजारी के मुताबिक इस बार दिवाली 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं, मालेरकोटला व संगरूर जिले के पुरोहितों व आचार्यों के अनुसार दिवाली 21 को मनाई जाएगी। गुरदासपुर जिले के अच्चलेश्वर धाम मंदिर के प्रबंधक, बटाला के राम तलाई मंदिर के प्रबंधक ने भी 21 को ही दिवाली मनाने की मांग की है।

.

.